फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The minister heard people's grievances at an open public hearing.

Faridabad News: खुले दरबार में मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Mon, 21 Sep 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The minister heard people's grievances at an open public hearing.
अधिकांश शिकायतों का मौके पर कराया समाधान, अधिकारियों को दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर के निवास पर रविवार को साप्ताहिक खुले दरबार का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी स्थानीय समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों व विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि कुछ मामलों में संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। खुले दरबार में ऐसे लोग भी पहुंचे, जिनकी ओर से पहले बताई गई समस्याओं का समाधान हो चुका था। इन लोगों ने मंत्री का आभार जताया। लोगों ने कहा कि नियमित रूप से खुले दरबार का आयोजन होने से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनके निवास पर प्रत्येक रविवार को खुले दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और उनका प्रयास रहता है कि संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके प्रेरणा स्रोत हैं। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed