{"_id":"64a03423acaef69c4608bd26","slug":"the-minister-ended-the-strike-by-giving-assurance-the-corporation-put-the-tender-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8094-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंत्री ने आश्वासन देकर खत्म कराया धरना, निगम ने लगा दिया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंत्री ने आश्वासन देकर खत्म कराया धरना, निगम ने लगा दिया टेंडर
विज्ञापन
रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने का विरोध कर रहे लोग हैरान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने के लिए करीब 34.45 लाख का टेंडर शनिवार को जारी कर दिया, जबकि 28 जून को केंद्रीय राज्यमंत्री ने रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने का विरोध कर रहे लोगों का धरना समाप्त कराया था। गांव के लोग हैरान हैं कि मंत्री के आश्वासन के बाद कैसे टेंडर जारी हो गया।
बता दें कि नगर निगम ने रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने की योजना तैयार की थी। इस पर गांव के लोग विरोध करने लगे और दो माह से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर 28 जून को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर धरना स्थल पर पहुंचे थे। लोगों को आश्वासन दिया था कि गांव में कूड़ा घर नहीं बनेगा। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं, एक जुलाई को नगर निगम ने रिवाजपुर में कूड़ा घर बनाने के लिए 34.45 लाख का टेंडर जारी कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद गांव में कूड़े को लेकर टेंडर जारी करना गलत है। यदि दोबारा निगम ने इसे लेकर कदम उठाया तो विरोध होगा। वहीं, निगम के कार्यकारी अभियंता पदम भूषण ने कहा कि गलत टेंडर लग गया है। इसमें सुधार कराया जाएगा। पहले तय कार्य के अनुसार इसे कराना था, निगम कर्मी की गलती से ऐसा हुआ है।