{"_id":"6994b62af77def070a0851c4","slug":"the-mercury-started-rising-in-february-itself-with-the-maximum-temperature-reaching-27-degrees-celsius-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63154-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन
दिन में लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरवरी में ही शहर में गर्मी का असर महसूस किया जाने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य तौर पर इस समय हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
दिन में लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए, जबकि कुछ लोग ठंड से राहत पाने के लिए सुबह की धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। कई घरों में रात के समय पंखे भी चलने लगे हैं, जो फरवरी में कम ही देखने को मिलता है। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी और लगातार साफ आसमान के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
लगातार साफ मौसम का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। मंगलवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 161 और बल्लभगढ़ का 171 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में रहा। साफ मौसम के कारण प्रदूषण के बारीक कण ऊपर उठ रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की आगामी गतिविधियों पर अब लोगों की नजरें टिकी हैं, ताकि तापमान में गिरावट के साथ फरवरी की ठंड एक बार फिर लौट सके।