फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The master sewer line will be surveyed with 360-degree rotating cameras.

Faridabad News: मास्टर सीवर लाइन का 360 डिग्री घूमने वाले कैमरों से होगा सर्वे

Wed, 06 May 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The master sewer line will be surveyed with 360-degree rotating cameras.
7.14 करोड़ की परियोजनाओं से ड्रेनेज-सीवरेज सिस्टम को नई मजबूती मिलेगी
विज्ञापन

जलभराव और ओवरफ्लो पर लगाम की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हर साल मानसून आते ही सड़कों पर भरता पानी और उफनते सीवर फरीदाबाद की सबसे बड़ी शहरी समस्या बन जाते हैं। सेक्टर-15, एनआईटी, बाटा चौक और एनएचपीसी अंडरपास जैसे इलाकों में हल्की बारिश भी लोगों के लिए भारी पड़ती है। अब इस स्थिति को बदलने के लिए शहर की जमीन के नीचे चल रही व्यवस्थाओं को समझने और सुधारने की बड़ी पहल शुरू हुई है। अब मास्टर सीवर लाइन का 360 डिग्री रोटेटिंग पैन-टिल्ट कैमरों से सीसीटीवी सर्वे किया जाएगा।
फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) ने करीब 7.14 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के जरिये ड्रेनेज और सीवरेज नेटवर्क को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। इस बार खास बात यह है कि समस्या को सतह पर नहीं बल्कि पाइप लाइनों के भीतर जाकर समझा जाएगा। परियोजना के तहत सीवर लाइनों में विशेष कैमरे उतारे जाएंगे जो हर दिशा में घूमकर अंदर की स्थिति रिकॉर्ड करेंगे। इस तकनीक से पाइप लाइन के भीतर जमी गाद, दरारें, जॉइंट की खराबी और ब्लॉकेज का सटीक पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

अब तक सीवर सफाई और मरम्मत का काम अनुमान और शिकायतों के आधार पर होता था जिससे कई बार समस्या की असली जगह तक पहुंच ही नहीं हो पाती थी। नई व्यवस्था में पहले समस्या की पहचान होगी फिर उसी के अनुसार मरम्मत की जाएगी। इससे समय लागत और मेहनत तीनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हॉटस्पॉट पर रहेगा फोकस

शहर के उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है जहां हर साल जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनती है। सेक्टर-13, एलसन चौक, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और एनएचपीसी अंडरपास जैसे क्षेत्रों में पानी निकासी की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। ये इलाके ट्रैफिक के लिहाज से भी अहम हैं जहां जलभराव से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।


शिकायत पर 2 घंटे में कार्रवाई

परियोजना में जवाबदेही तय करने के लिए सख्त व्यवस्था की गई है। सीवर ओवरफ्लो, ब्लॉकेज या मैनहोल से जुड़ी किसी भी शिकायत पर अधिकतम 2 घंटे के भीतर कार्रवाई करना अनिवार्य होगा। इससे पहले लोगों को कई दिनों तक गंदे पानी और बदबू के बीच रहना पड़ता था। अब तय समय सीमा से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


सीवरेज व्यवस्था को तेजी से अपग्रेड किया जा रहा है। लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।-
ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed