{"_id":"68ea5ac9be9378aeb100514a","slug":"the-markets-are-abuzz-with-colour-sales-of-paint-automobiles-and-electronic-goods-have-increased-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53351-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाजारों में लौटी रौनक... पेंट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाजारों में लौटी रौनक... पेंट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
त्योहार में दिख रहा जीएसटी सुधारों का असर, मार्केट में भारी भीड़, विशेष छूट और ऑफर देकर ग्राहकों को लुभा रहे दुकानदार
नीरज धर पांडे
फरीदाबाद। दिवाली से पहले फरीदाबाद के बाजारों में रंग और रौनक दोनों लौट आई है। विशेष रूप से एनआईटी-पांच नंबर मार्केट की पेंट की दुकानों में इन दिनों ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सरकार के हाल ही में टाइल्स, रंगों, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और वाहनों पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले का सीधा असर अब बाजारों में साफ नजर आने लगा है। रंगों की कीमतों में आई गिरावट से उपभोक्ताओं पर इसका असर देखा जा सकता है।
त्योहारों के इस मौसम में जहां मिठाइयों और कपड़ों की दुकानों पर चहल-पहल है, वहीं लोग अपने घरों को नए रंग में सजाने के लिए बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो सालों की तुलना में इस बार रंगों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, बिक्री संबंधित आंकड़े त्योहारों के बाद ही सामने आएंगे।
ग्राहकों की मानें तो जीएसटी घटने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। फरीदाबाद की निवासी रीता शर्मा ने बताया कि हर साल दीपावली पर हम घर की रंगाई करवाते हैं, लेकिन इस बार दाम कुछ कम लगे। इससे बजट में राहत मिली है और हमने पिछले साल की तुलना में ज्यादा काम कराया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद व्यापार संघ के पूर्व प्रधान बीआर भाटिया का कहना है कि जीएसटी सुधारों का असर अनुमान के मुताबिक तो नहीं है लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी दिख रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी बाजार के लिए शुभ संकेत हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का यह कदम बाजार के लिए उत्साहजनक है। इससे न केवल ग्राहकों को राहत मिली है, बल्कि व्यापारियों को भी बिक्री बढ़ाने का अवसर मिला है। अगर यही रफ्तार रही तो दीपावली तक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है।