फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The man who killed a teenager with a knife was arrested

चाकू से गोदकर किशोर की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2020 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
The man who killed a teenager with a knife was arrested
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में चाकू मारकर 17 वर्षीय किशोर की हत्या करने वाले आरोपी को मंगलवार सुबह अपराध शाखा-65 की टीम ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान सूर्या विहार पल्ला निवासी सचिन उर्फ सूरज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि वारदात से कुछ दिन पहले आरोपी सचिन उर्फ सूरज का झगड़ा गिल्ली डंडा के खेल में जीत हार को लेकर पल्ला निवासी कार्तिक और महावीर से हो गया था। 2 दिसंबर को आरोपी सूरज दोबारा उसी स्थान पर गिल्ली डंडा खेल रहा था। उसी दौरान कार्तिक की बहन वहां से गुजर रही थी। सूरज ने कार्तिक की बहन से आपत्तिजनक शब्द कहे। जिस पर कार्तिक ने सूरज को धमकाया और महावीर व अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ सूरज के साथ मारपीट की। इसके बाद सूरज ने अपनी जेब से चाकू निकालकर महावीर को मारा, जिससे वह नीचे गिर गया। आरोपी सूरज ने नीचे गिरे हुए महावीर पर लगातार चाकू से 15 वार किए, जिससे महावीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed