{"_id":"6a70e90593f4c205c4085929","slug":"the-main-road-of-mangar-village-will-be-repaired-and-grills-will-also-be-installed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76532-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मांगर गांव की मुख्य सड़क की होगी मरम्मत, ग्रिल भी लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मांगर गांव की मुख्य सड़क की होगी मरम्मत, ग्रिल भी लगेंगी
विज्ञापन
आसपास के कई गांवों को शहर से जोड़ता है यह मार्ग, 6.44 करोड़ रुपये की है सुधार परियोजना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र से जुड़े मांगर गांव की मुख्य सड़क पर सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से गड्ढों, उखड़ी सड़क और बारिश में जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों को अब जल्द बेहतर सड़क मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 6.44 करोड़ रुपये की लागत से मांगर लिंक रोड के सुधार करने की परियोजना तैयार की है। योजना के तहत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में आने वाली इस सड़क के चार किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जहां आवश्यकता होगी वहां सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क बनाई जाएगी और सड़क किनारे एमएस ग्रिल लगाई जाएगी।
मांगर रोड आसपास के कई गांवों को शहर से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से ग्रामीण रोजाना नौकरी, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और बाजार पहुंचते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिनों में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की जा रही थी, लेकिन हर बार केवल पैचवर्क कर मामला टाल दिया गया। नई परियोजना के तहत पुरानी क्षतिग्रस्त बिटुमिन सड़क की मिलिंग कर नई बिटुमिन परत बिछाई जाएगी। जहां जरूरत होगी वहां ड्राई लीन कंक्रीट और एम-40 ग्रेड सीसी पेवमेंट बनाया जाएगा। इससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा और बार-बार मरम्मत की जरूरत न पड़े।
सड़क पर दिशा सूचक, चेतावनी और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे
परियोजना में केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सड़क पर दिशा सूचक, चेतावनी और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टिव रोड स्टड और डिलिनेटर भी लगाए जाएंगे, जिससे रात और कोहरे के दौरान वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट दिखाई देगा। सड़क किनारे करीब 7,555 मीटर लंबी एमएस ग्रिल लगाने का भी प्रावधान किया गया है। इससे सड़क के किनारे वाहन अनियंत्रित होकर नीचे उतरने की आशंका कम होगी और राहगीरों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
-- -
परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी