{"_id":"6954115872ebe9d08c03031d","slug":"the-main-road-is-in-a-bad-condition-villagers-are-troubled-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59217-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बदहाली का शिकार मुख्य मार्ग, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बदहाली का शिकार मुख्य मार्ग, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
जगह-जगह गहरे गड्ढों में भर जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव खंड के अंतर्गत शाहाबाद गांव को ढेकोला से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। यह वही रास्ता है, जिससे होकर शाहाबाद से ढेकोला और आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं।
बारिश होते ही इस मार्ग पर कीचड़ की मोटी परत जम जाती है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से सड़क और तालाब में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों का फिसलना आम बात हो गई है, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को कपड़े समेटकर कीचड़ से गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। यह मार्ग केवल शाहाबाद और ढेकोला ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य गांवों को भी आपस में जोड़ता है। ऐसे में सड़क की बदहाली का असर पूरे इलाके की आवाजाही, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है।
वर्जन
सड़क की खराब स्थिति का मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। संबंधित सचिव को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। -आरती, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तिगांव