{"_id":"691a1c12d80ca4b696063797","slug":"the-main-gate-of-al-falah-university-remained-closed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55944-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अल-फलाह यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अल-फलाह यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट रहा बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार को भी धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर सन्नाटा फैला रहा। मुख्य द्वार से सिर्फ कुछ मरीजों और जांच कर रहीं टीमों का आवागमन जारी रहा। रविवार को मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गेट को लगभग पूरे समय बंद ही रखा। सिर्फ गाड़ियों के अवागमन और आ-जा रहे कुछ मरीजों के लिए ही गेट खोला गया।
इस दौरान जो भी गाड़ियां परिसर में आ और जा रही थी, उनकी चेकिंग की जा रही थी। हालांकि रविवार होने के चलते सीमित संख्या में ही लोग अंदर और बाहर जा रहे थे। रविवार होने के चलते विद्यार्थी भी परिसर में नहीं नजर आ रहे थे और ओपीडी बंद होने के कारण मरीज भी नहीं आ रहे थे। हालांकि इस दौरान रविवार को भी कई छात्रों के घर लौटने का सिलसिला जारी रहा।