{"_id":"6494484dfb0dfa5394036f59","slug":"the-main-accused-in-the-cloth-merchant-murder-case-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7403-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कपड़ा कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कपड़ा कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 Jun 2023 06:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर-15 से अपहरण के बाद हत्या कर नैनीताल में फेंक दिया था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 से अगवा कर कपड़ा कारोबारी नागेंद्र चौधरी की हत्या के मुख्य आरोपी पंकज को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कारोबारी की हत्या कर शव नैनीताल के पहाड़ों में फेंक दिया था। अपहरण की चार दिन बाद पुलिस को शव करीब 150 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ था। वारदात के करीब बीस दिन बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढा है। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अदालत में पेश कर ग्यारह दिन के रिमांड पर लिया है।
30 मई मंगलवार को सेक्टर-15 पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर फाॅरच्यूनर सवार गांव मोहला निवासी नागेंद्र चौधरी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने अपहरण से पहले सेक्टर में हवाई में गोली चलाई थी। गोली की आवाज सुनकर कारोबारी का ड्राइवर बंसीलाल भाग खड़ा हुआ। मामले की गंभीरता को देख डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई।
चार जून को कारोबारी का शव नैनीताल के पहाड़ों से बरामद हुआ था। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 टीम ने सोमवार को पंकज के भाई पम्मी सिंह को गिरफ्तार किया था। पम्मी ने बताया कि दोनों भाइयों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। नागेंद्र बार-बार उनकी बेइज्जती करता था। बृहस्पतिवार को टीम ने पंकज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को ग्यारह दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।