फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The maiden took away the wife after firing on the husband

पति पर फायर कर पत्नी को उठाकर ले गए मायके वाले

Fri, 23 Jul 2021 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
The maiden took away the wife after firing on the husband
बल्लभगढ़। गांव ऊंचा गांव में पति पर फायर कर साले पर पत्नी को मायके वाले साथ ले गए। पीड़ित पति ने आरोपी साले और अन्य चार साथियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने पलवल जिले के गांव अवगानपुर निवासी मोनिका के साथ 15 जुलाई के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद ससुराल वालों से जान का खतरा बताकर पुलिस की सुरक्षा भी ली थी। इसके बाद मंगलवार को पत्नी मोनिका को अपने ऊंचा गांव लेकर आ गए। आरोप हैं कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे पत्नी का भाई शिवम, चचेरा भाई दिनेश और गांव के शिवा व चार अज्ञात युवक उनके घर में आए। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई दीपक, मां मिथलेश और अन्य परिजनों पर लाठी-डडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद फायर करते हुए मोनिका को जबरदस्ती उठाकर ले गए। वहीं, घटना की शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन इतने में सभी आरोपी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed