{"_id":"68de65e8e3d9243ece0d45f5","slug":"the-magic-of-music-was-seen-in-the-durga-puja-festival-organized-in-world-street-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52679-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वर्ल्ड स्ट्रीट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दिखा सुरों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वर्ल्ड स्ट्रीट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दिखा सुरों का जादू
विज्ञापन
स्वर मंदिर कला आश्रम के कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुतियों से मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वर्ल्ड स्ट्रीट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार संगीत और नृत्य की बेमिसाल छटा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित संगीत संध्या में स्वर मंदिर कला आश्रम के कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। मास्टर आदर्श, परवेज और दर्शिका की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुति दी। उन्होंने राग पुरियाधनश्री पर आधारित बंदिशों और भजनों को सुन श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. सविता चिकित्सा सेवा के साथ-साथ संगीत की साधना में भी समान रूप से सक्रिय हैं और इस मंच पर उन्होंने दोनों क्षेत्रों के समन्वय का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने जहां कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरा, वहीं शास्त्रीय संगीत और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों की रुचि भी बढ़ाई। स्वर मंदिर कला आश्रम के निदेशक और गुरु राकेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल कलाकारों को मंच मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का भी संचार होता है।