फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The lift of the district civil hospital is repeatedly malfunctioning.

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल की लिफ्ट बार-बार हो रही खराब

Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The lift of the district civil hospital is repeatedly malfunctioning.
मरीजों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में लिफ्ट की खराबी एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आ रही है। पिछले एक महीने में चौथी बार लिफ्ट के बंद पाए जाने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को हो रही है, जिनके लिए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।



अस्पताल के कई महत्वपूर्ण विभाग ऊपरी तलों पर संचालित किए जा रहे हैं। हाल ही में दोबारा शुरू किया गया हृदय केंद्र भी तीसरी मंजिल पर स्थित है, जहां रोजाना हृदय रोगियों की आवाजाही बनी रहती है। लिफ्ट के बंद रहने की स्थिति में मरीजों को रैंप के सहारे ऊपर ले जाया जा रहा है, जो समय लेने के साथ-साथ जोखिम भरा साबित हो रहा है। गंभीर मरीजों की स्थिति में इस प्रकार की देरी को चिंताजनक माना जा रहा है।
विज्ञापन




मरीजों और उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि लिफ्ट की समस्या के कारण अस्पताल में उपचार कराना कठिन हो गया है। एक मरीज के परिजन आलोक ने बताया कि लिफ्ट बंद मिलने के कारण मरीज को रैंप से ऊपर ले जाना पड़ा, जिससे काफी समय लग गया और परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुजुर्ग मरीज लखन साहू ने बताया कि उनकी बहू को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सीढ़ियों से चढ़ना-उतरना बेहद कठिन हो रहा है।



हाल ही में संजय कॉलोनी से जुड़े एक मामले में परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया था कि हृदय घात के बाद मरीज को समय पर ऊपर नहीं ले जाया जा सका, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज को ब्रॉड डेट बताया गया था।


अस्पताल में प्रसूति विभाग सहित कई जरूरी सेवाएं ऊपरी मंजिलों पर संचालित होने के कारण लिफ्ट की उपलब्धता को बेहद आवश्यक माना जा रहा है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है, जिससे मरीजों की परेशानियां लगातार बनी हुई हैं।



इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि पुरानी लिफ्ट में तकनीकी खराबी है, जिसके चलते यह बार-बार बंद हो रही है। इसे ठीक कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता को देखते हुए आपातकालीन विभाग में एक नई लिफ्ट लगाए जाने की योजना भी बनाई गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed