{"_id":"68d6dfbb4153a7403c08d460","slug":"the-last-date-for-admission-to-undergraduate-classes-has-been-extended-again-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118110-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने की अंतिम तिथि फिर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने की अंतिम तिथि फिर बढ़ी
विज्ञापन
अब 30 सितंबर तक एडमिशन ले सकेंगे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। वंचित छात्र अब 30 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया है। पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि बीत जाने के कारण अब दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस के साथ-साथ निर्धारित जुर्माना भी भरना होगा। यह जुर्माना विलंब की अवधि के अनुसार बढ़ता जाता है।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार, अगर किसी भी छात्र को कॉलेज में दाखिला लेना है तो वह लेट फीस देकर दाखिला ले सकता है। अगर कोई छात्र किसी भी कॉलेज में दाखिला लेता है तो उसे उस कक्षा की निर्धारित फीस के साथ करीब तीन हजार रुपये अधिक लेट फीस देनी होगी। राजकीय डिग्री कॉलेज हथीन के प्रोफेसर जेपी कौशिक ने बताया कि इच्छुक छात्र दाखिला ले सकते हैं।