{"_id":"69a1ebd925fd0c15ca04a3ad","slug":"the-issue-of-the-new-building-of-ballabhgarh-municipal-corporation-was-raised-in-the-vidhan-sabha-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63948-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विस में बल्लभगढ़ नगर निगम के नए भवन का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विस में बल्लभगढ़ नगर निगम के नए भवन का मुद्दा उठा
विज्ञापन
सरकार ने जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन
एनआईटी में अस्पताल निर्माण की मांग भी सदन में गूंजी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान क्षेत्र से जुड़ी दो अहम मांगें सदन में गूजीं। बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ नगर निगम के लिए नए कार्यालय भवन के निर्माण का मुद्दा उठाया। वहीं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश फागना ने एनआईटी इलाके में सरकारी अस्पताल की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय की नई इमारत लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत बनी हुई है। मौजूदा व्यवस्था में नागरिकों को अपने दैनिक कार्यों के लिए असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया गया कि नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया निकालकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रस्तावित भवन पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विधायक ने कहा कि नए भवन के बनने से बल्लभगढ़ नगर निगम जोन को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय मिलेगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के आश्वासन से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इसी सत्र में एनआईटी विधायक सतीश फागना ने एनआईटी क्षेत्र की बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए वहां एक सरकारी अस्पताल के निर्माण की मांग रखी। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि फरीदाबाद में दो मेडिकल कॉलेज व एक सिविल अस्पताल और तीन सीएचसी हैं। अगर फिर भी आबादी के हिसाब से आपके इलाके में कोई चीज बनती है तो उसके बारे में विचार किया जाएगा।