फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The inspector raped the woman on the pretext of marriage

दारोगा ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The inspector raped the woman on the pretext of marriage
फरीदाबाद। आर्थिक अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर सीएम विंडो के खिलाफ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने नौ साल तक महिला के साथ शारीरिक और अप्राकृतिक संबंध बनाए। कुछ महीनों से आरोपी ने पीड़िता के फोन उठाने बंद कर दिए थे। पीड़िता आरोपी के घर सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में शिकायत करने गई तो सब इंस्पेक्टर पत्नी और बेटे के साथ मिलकर महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला थाना सेंट्रल में सब इंस्पेक्टर, पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पल्ला थाना इलाका निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र करीब 42 वर्ष है और शादीशुदा है। पति से अनबन के कारण अकेली रहती है। अप्रैल 2013 को उसकी पहचान सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह से हुई। आरोपी की तैनाती शहर के अलग अलग थाने-चौकियों में रही है। फिलहाल, आर्थिक अपराध शाखा में तैनात है। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई और शारीरिक संबंध बन गए। आरोप है कि रविंद्र ने पीड़िता से शादी का वादा किया था। जनवरी 2022 से किसी बात को लेकर दोनों में अनबन रहने लगी। रविंद्र अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

सीएम विंडो में शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सब इंस्पेक्टर रविंद्र उस पर वर्दी का रौब दिखाता था। शराब पीकर जब वह मारपीट करता था तो वह घर से बाहर निकल आती थी। आसपास के लोगों ने उनका बीचबचाव और समझौता भी कराया था। इस बीच रविंद्र ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। परेशान होकर पीड़िता आरोपी के घर जा पहुंची। आरोप है कि रविंद्र, पत्नी मुकेश व बेटे रोहित ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर महिला थाना सेंट्रल पुलिस ने एसआई, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी एसआई रविंद्र सिंह का कहना है कि उस पर लगे आरोप झूठे हैं। महिला उसे व उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रही है। महिला ने नशे की हालत का फायदा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed