फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The infrastructure of the market is in a bad state, shopkeepers are troubled

Faridabad News: बाजार का बुनियादी ढांचा बदहाल, दुकानदार परेशान

Sat, 19 Jul 2025 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
The infrastructure of the market is in a bad state, shopkeepers are troubled
त्यागी मार्केट में गंदगी के कारण दुकानदारी हो रही ठप, नहीं आते सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। त्यागी मार्केट में चारों ओर गंदगी फैले रहने से दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। मार्केट में नगर निगम की ओर से कोई भी कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचता है। इसके चलते व्यापारियों की दुकानदारी ठप हो रही है। ग्राहक दुकानों पर आने से हिचकिचाते हैं। मानसून में बाजार का बुनियादी ढांचा और बदहाल हो जाता है।

मार्केट प्रधान कवल भड़ाना ने बताया कि मार्केट में यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। नगर निगम सफाई कर्मचारी मार्केट में आते तो हैं, लेकिन सफाई नहीं करते हैं। केवल फोटो लेकर भेज देते हैं और आराम कर वापस लौट जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं, जिसके कारण उनमें पानी भर जाता है और लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


दुकानदार राकेश ने बताया कि बरसात में मार्केट का बुरा हाल रहता है। ग्राहक उनकी दुकानों पर आना पसंद नहीं करते हैं। इससे उनकी दुकानदारी पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। बरसात के बाद मार्केट में काफी पानी भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोग हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि हमारी इस समस्या का कोई स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed