फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Income Tax Department, Rohtak, raided a private hospital in Sector 15.

Faridabad News: आयकर विभाग रोहतक की टीम ने सेक्टर-15 के निजी अस्पताल पर की रेड

Wed, 25 Feb 2026 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department, Rohtak, raided a private hospital in Sector 15.
कई शहरों में सुबह सात बजे अस्पताल, संचालक के आवास और दफ्तरों पर एक साथ दबिश
विज्ञापन

फरीदाबाद के अलावा रोहतक, हिसार व मेरठ में समानांतर कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित निजी अस्पताल सहित कालरा ग्रुप के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने टीम ने रेड की। आयकर विभाग रोहतक की टीम ने फरीदाबाद के अलावा रोहतक, हिसार व मेरठ में एक साथ अस्पताल संचालक के घर, अस्पताल व उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर रेड की।
सभी शहरों में सुबह करीब सात बजे अलग-अलग टीमों ने अस्पताल परिसर, ग्रुप संचालक के सेक्टर-15 स्थित आवास और संबंधित कार्यालयों पर एक साथ दबिश दी। आयकर अधिकारियों ने रेड शुरू करते ही सभी परिसर को नियंत्रण में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही वित्तीय लेन-देन, आय-व्यय के रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े कागजात और कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित डिजिटल डेटा की पड़ताल की।
विज्ञापन


अस्पताल में छापेमारी के दौरान चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं की गईं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं सीमित रूप से जारी रही। कार्रवाई की सूचना फैलते ही सेक्टर-15 क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। पुलिस बल भी एहतियात के तौर पर तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। देर शाम तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को कालरा ग्रुप की आय, व्यय और निवेश से जुड़े दस्तावेजों में कथित अनियमितताओं की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में वित्तीय लेन-देन, टैक्स रिटर्न और संपत्ति संबंधी विवरण में अंतर की आशंका जताई गई। इन्हीं बिंदुओं की पुष्टि और वास्तविक आय का आकलन करने के लिए विभाग ने बहु-शहरी छापेमारी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed