फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The humidity after the rain bothered us

Faridabad News: बारिश के बाद उमस ने किया परेशान

Sun, 13 Jul 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The humidity after the rain bothered us
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। शनिवार को दोपहर में फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे दिन की तेज गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश के बाद उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह भी हल्की बारिश की संभावना है, वहीं अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जिले में शुक्रवार सुबह आठ से शनिवार सुबह आठ बजे के बीच सबसे ज्यादा बारिश बल्लभगढ़ में दर्ज की गई, जहां 32 मिमी बारिश हुई। फरीदाबाद शहर में 16 मिमी, बड़खल में 15 मिमी, गौंची में 21 मिमी, दयालपुर में 8 मिमी और मोहना में 2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं तिगांव और धौज में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन




बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी रही। नगर निगम की ओर से दावा किया गया था कि ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया है, लेकिन कई क्षेत्रों से जलभराव की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed