फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The highest sex ratio of 937 was recorded in July this year

Faridabad News: इस वर्ष जुलाई में सबसे अधिक दर्ज हुआ 937 लिंगानुपात

Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The highest sex ratio of 937 was recorded in July this year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में लिंगानुपात में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष बड़ा सुधार देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि जुलाई में सबसे अधिक लिंगानुपात 937 दर्ज किया गया। इस पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्याें की सराहना की है।
पिछले वर्ष दिसंबर में स्मार्ट सिटी का लिंगानुपात काफी चिंताजनक था। इसे लेकर प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य निदेशालय के उच्च अधिकारियों ने जिला अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लिंगानुपात को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष आठ स्थानों पर छापा मारा। इनमें से छह एमटीपी व दो पीएनडीटी की कार्रवाई की गई। जून 2024 में जहां लिंगानुपात 790 था, वहीं जून 2025 में लिंगानुपात 877 रहा। इसी प्रकार जुलाई 2024 में लिंगानुपात 860 था जो सुधार के बाद 2025 जुलाई में लिंगानुपात 937 हो गया।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर भ्रूण लिंग जांच, एमटीपी किट बेचने वालों के खिलाफ चलाने के आदेश दिए थे। पांच अगस्त को उपायुक्त विक्रम यादव ने बैठक में लिंगानुपात पर चर्चा की। इस दौरान लगातार एमटीपी और पीएनडीटी छापेमारी करने और लिंगानुपात को सुधारने के लिए आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले का लिंगानुपात



महीना, कुल बच्चे, लड़के, लड़कियां, लिंगानुपात

जनवरी, 4632, 2448, 2184, 892

फरवरी, 3471, 1847, 1624, 879

मार्च, 3534, 1813, 1721, 949

अप्रैल, 3381, 1771, 1610, 909

मई, 2999, 1609, 1390, 864

जून, 3299, 1758, 1541, 877

जुलाई, 3655, 1887, 1768, 937



पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जुलाई में लिंगानुपात बढ़कर 937 हो गया। यह सब चिकित्सकों की मेहनत का परिणाम है। आने वाले महीनों में भी लिंगानुपात को बेहतर करने का पूरा प्रयास रहेगा। --डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed