{"_id":"69c7b8c18501850b560d9734","slug":"the-heatwave-will-take-a-break-as-clouds-unleash-a-heavy-downpour-faridabad-news-c-24-1-gur1002-83316-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्मी पर लगेगा ब्रेक, झमाझम बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्मी पर लगेगा ब्रेक, झमाझम बरसेंगे बदरा
विज्ञापन
शहर में सूरज के तेवर ने किया परेशान, चार दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में एक बार फिर सूरज नेतेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।
हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार, रविवार को शहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी पर ब्रेक लगेगा। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे मौसम में ठंडक आ सकती है।
मौसम विभाग ने 29 मार्च से लेकर अप्रैल तक बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।