फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The heat of the patients is increasing, the coolers in the hospital and the fans are not even running far away

मरीजों की मर्ज बढ़ा रही गर्मी, अस्पताल में कूलर तो दूर पंखे भी नहीं चल रहे

Mon, 06 Jun 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The heat of the patients is increasing, the coolers in the hospital and the fans are not even running far away
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में मरीजों के पास लगे पंखे पड़े खराब । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज भीषण गर्मी से बेहाल हैं। जच्चा-बच्चा वार्ड में गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसके कारण मरीजों को गर्म हवाओं के थपेड़ों और उमस से जूझना पड़ रहा है। वार्ड में लगे कई पंखे खराब है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को बीके अस्पताल की पड़ताल की। इस दौरान कई खामियां मिलीं। इस भीषण गर्मी में वार्डों में अब तक कूलर के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण दिनोंदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद जिला अस्पताल के किसी भी वार्ड में अब तक कूलर नहीं लगवाए गए हैं। वहीं, कुछ पंखे भी बंद हैं। इस कारण दोपहर में मरीजों का बुरा हाल हो जाता है। प्रथम तल पर स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड के बेड नंबर-18 का पंखा पिछले एक सप्ताह से खराब है। इसी प्रकार मुख्य गेट से प्रवेश करने के साथ ही बाएं साइड पर बेड का भी पंखा खराब है। यहां गर्भवती महिला गर्मी से परेशान थी, लेकिन पंखा नहीं चल रहा था। मरीजों ने बताया कि पंखा पिछले कई दिनों से खराब है। इस बात को कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं, जच्चा-बच्चा वार्ड के प्रत्येक बेड के पास पुरुष मिले, जबकि वार्ड में पुरुष के प्रवेश की स्वीकृति नहीं है। गेट पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं लेकिन महज औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशान दिखे बच्चे
गर्मी के कारण अस्पताल में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। इनके वार्ड में भी कूलर की व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड, हड्डी वार्ड, सर्जिकल वार्ड सहित किसी भी वार्ड में कूलर नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पंखा नहीं चल रहा है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुुकी है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। - सुमन, मरीज
अस्पताल में कोई सुनने वाला नहीं है। एक सप्ताह से भर्ती हूं। गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। - आमवती, मरीज
वर्जन
वार्ड में जहां पंखे खराब हैं, उसे ठीक करा दिया जाएगा। - डॉ. राजेश धीमन, प्रभारी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed