फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The heat is not low, the temperature recorded 46 degrees

गर्मी के तेवर कम नहीं, तापमान 46 डिग्री दर्ज

Fri, 20 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The heat is not low, the temperature recorded 46 degrees
फरीदाबाद। जिले में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से रात तक लोग भीषण गर्मी में जूझ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म हवाएं और लू के थपेड़ों से लोगों के हाल बेहाल हैं।
विज्ञापन

इस सप्ताह में पहली बार फरीदाबाद में पारा 46 डिग्री पार पहुंचा है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने शीतलपेय पदार्थों का सेवन किया। दोपहर के समय लोग कम ही बाजार में निकले। वहीं मौसम विभाग ने भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है, जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह-शाम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को मामूली राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सावधानी बरते लोग
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। अचानक तापमान परिवर्तन के प्रति संवेदनशील, हृदय रोगी, मोटे या अधिक वजन वाले लोग, हाई ब्लड प्रेशर के शिकार और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म वातावरण कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया के लिए भी अनुकूल होता है, जो शरीर को बीमार कर सकते हैं। पसीने और लंबे समय तक धूप में रहने के कारण त्वचा से संबंधित कई तरह समस्याएं होने लगती हैं। कुछ सामान्य लक्षणों में त्वचा पर लाल धब्बे, फुंसी या छालों के साथ खुजली और जलन की दिक्कत हो सकती है। त्वचा संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए विशेषज्ञ से ही परामर्श लेना उपयुक्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed