फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Health Director expressed displeasure over the cleanliness arrangements in the District Civil Hospital.

Faridabad News: स्वास्थ्य निदेशक ने जिला नागरिक अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था पर पर जताई नाराजगी

Tue, 21 Apr 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The Health Director expressed displeasure over the cleanliness arrangements in the District Civil Hospital.
नागरिक अस्पताल के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, निदेशक ने दिए सुधार के निर्देश। अध
नागरिक अस्पताल के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, निदेशक ने दिए सुधार के निर्देश
विज्ञापन

आयुष्मान सेवाओं और ब्लड टेस्ट में लापरवाही पर जताई असंतुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राज्य के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने सोमवार को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को परखा।


निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात देखकर प्रतीत होता है कि नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




आयुष्मान योजना के तहत दी जा रही सेवाओं को लेकर भी निदेशक असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आयुष्मान कार्डधारक को इलाज के लिए परेशान नहीं किया जाना चाहिए और 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपातकालीन विभाग के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत में कई खामियां सामने आईं। संजय कॉलोनी निवासी लाल चंद ने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से भर्ती हैं, लेकिन अब तक उनका ब्लड टेस्ट नहीं हो पाया है। इस पर निदेशक ने मौके पर मौजूद ब्लड कलेक्शन सेंटर की टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी मरीजों के जरूरी टेस्ट समय पर किए जाएं।



निदेशक ने अस्पताल परिसर में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी जानकारी ली और इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा से चर्चा की।



इससे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टरों का कार्य सराहनीय है, जबकि कई की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। संबंधित डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।




इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत, डॉ. राजेश श्योकंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल, डॉ. हेमंत अग्रवाल और डॉ. मनोज भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed