फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Health Department will approach the court to get the land vacated.

Faridabad News: स्वास्थ्य विभाग भूमि खाली कराने के लिए खटखटाएगा अदालत का दरवाजा

Wed, 29 Oct 2025 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
The Health Department will approach the court to get the land vacated.
विभाग ने दस्तावेज एकत्रित करने शुरू किए, जल्द कब्जामुक्त होगी अस्पताल की जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध कब्जाधारियों से भूमि खाली कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग उक्त भूमि को मुक्त कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। इसके लिए विभाग ने दस्तावेज एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं।
सोहना नागरिक अस्पताल की करीब 300 वर्ग गज भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा है, जिसकी कीमत वर्तमान में करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। उक्त भूमि को खाली कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू कर दी है। विभाग ने भूमि से संबंधित दस्तावेज एकत्रित करने आरंभ कर दिए हैं। जल्द ही विभाग अदालत का सहारा लेकर कब्जाधारियों को चुनौती देगा तथा कब्जाई भूमि को मुक्त कराएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक हजार वर्ग गज भूमि की रजिस्ट्री को रद्द कराने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसका फर्जीवाड़ा करके लोगों ने अपने नाम दर्ज करा लिया था। विभाग ने उक्त भूमि का इंतकाल भी अपने नाम दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अपनी एक-एक इंच भूमि को कब्जा मुक्त कराएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। नागरिक अस्पताल की 300 वर्ग गज भूमि को भी जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा। -डॉ. रणविजय, एसएमओ, अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed