फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The green belt in the city will be rejuvenated at a cost of Rs 8.5 crore

Faridabad News: शहर में साढ़े आठ करोड़ की लागत से होगा ग्रीन बेल्ट का कायाकल्प

Tue, 16 Sep 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The green belt in the city will be rejuvenated at a cost of Rs 8.5 crore
बढ़ते प्रदूषण पर काफी हद तक लगेगी लगाम, एसटीपी में ट्रीट पानी का होगा इस्तेमाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में हरित वातावरण को बढ़ावा देने और प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। एफएमडीए की तरफ से सेक्टर-87 के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट का रूप बदलने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना की कुल लागत करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये आएगी। काम पूरा होने के साथ करीब एक साल तक पौधों व हरियाली की देखभाल भी की जाएगी।

इस परियोजना के अंतर्गत ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, नियमित सिंचाई, घास की कटाई, वृक्षों की देखभाल और सफाई जैसे काम शामिल हैं। इस कार्य का उद्देश्य सेक्टर-87 की सड़क किनारे हरियाली को नया रूप देकर शहरवासियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। फरीदाबाद में हरियाली के लिए यह सबसे बड़े स्तर के कार्य में से एक है। लोग लंबे समय से इस परियोजना को लेकर इंतजार कर रहे थे। वहीं एफएमडीए के अधिकारी भी इस कार्य पर पूरी निगरानी बनाए हुए हैं। करोड़ों रुपये की लागत की यह परियोजना हरियाली को लेकर एफएमडीए की तरफ से चलाई जा रही वर्तमान की सबसे बड़ी परियोजना है। आने वाले समय से इसका प्रभाव सड़कों व वातावरण पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि इस कार्य से शहर की छवि और भी निखरेगी। स्वच्छ और सुंदर ग्रीन बेल्ट फरीदाबाद की स्मार्ट सिटी योजना में भी योगदान करेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं क्योंकि बागवानी और रखरखाव कार्यों में अतिरिक्त श्रम शक्ति की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाली पर किया जा रहा निवेश


फरीदाबाद में शहरीकरण और औद्योगीकरण के बीच संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसी को लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाली पर खुलकर निवेश किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी उतना ही जोर दिया जाना बहुत जरूरी है। यदि यह परियोजना सफलतापूर्वक पूरी होती है तो भविष्य में अन्य सेक्टरों में भी इसी तरह की पहल देखने को मिल सकती है।



ट्रीट किया गया पानी होगा इस्तेमाल


आपको बताते चलें इतनी बड़ी ग्रीन बेल्ट में काफी पानी की आवश्यकता होगी। इसके लिए एफएमडीए की तरफ से एसटीपी में ट्रीट किए गए पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के लिए कनेक्शन देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पौधों को लगातार पानी मिलने की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी।







----
ग्रीन बेल्ट को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। इसमें ट्रीट किए गए पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। आने वाले समय में इस क्षेत्र की हरियाली में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। - रमेश शर्मा चीफ इंजीनियर एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed