{"_id":"69fa267e8505f77d5103f795","slug":"the-green-belt-behind-puri-lavender-society-is-in-a-bad-shape-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69211-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुरी लैवेंडर सोसाइटी के पीछे ग्रीन बेल्ट बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुरी लैवेंडर सोसाइटी के पीछे ग्रीन बेल्ट बदहाल
विज्ञापन
रात के समय नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियां से लगा रहता है डर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । सेक्टर-89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी के पीछे ग्रीन बेल्ट बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में भू-माफिया सक्रिय हैं, जो रात और दिन में जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हैं।
खुदाई कई बार देर रात तक चलती है। इसके कारण तेज आवाज से लोगों की नींद प्रभावित होती है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निवासी विक्रम शर्मा व नंदन का कहना है कि सोसाइटी के आसपास पुलिस गश्त न के बराबर है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। रात के समय ग्रीन बेल्ट में नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियां आम हो गई हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल बना रहता है। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट में लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जो न केवल गंदगी फैलाते हैं बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं।
आरडब्ल्यूए प्रधान संजय व निवासी आशीष का कहना है कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। नियमित सफाई न होने के कारण ग्रीन बेल्ट में कचरा और दुर्गंध फैली रहती है, जिससे आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है। निवासियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रीन बेल्ट में अवैध खनन पर रोक लगाने, नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।