फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The grand Rath Yatra was taken out amidst chants of "Jai Shri Jagannath."

Faridabad News: जय श्री जगन्नाथ के जयघोष के बीच निकली भव्य रथयात्रा

Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The grand Rath Yatra was taken out amidst chants of "Jai Shri Jagannath."
भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-15ए स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से बृहस्पतिवार शाम भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। जिले की सबसे बड़ी रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण जय श्री जगन्नाथ और हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करीब 30 फीट ऊंचे भव्य रथ पर विराजमान किया गया। जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर तैयार किए गए इस रथ को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई सेक्टर-16 स्थित पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट बनाए गए मौसी के घर पहुंची, जहां भगवान नौ दिनों तक विश्राम करेंगे। रथयात्रा से पहले मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु नृत्य करते हुए भगवान के भजनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई

यात्रा के दौरान सेक्टर-15ए से जिमखाना चौक तक सड़क को आम वाहनों के लिए बंद रखा गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। उमसभरी गर्मी को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। मौसी के घर पहुंचने के बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ, जो अगले नौ दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोसाइटी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में सोसाइटी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। इस्कॉन के स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन के अनुसार रथयात्रा महोत्सव के तहत 18 जुलाई को सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर, 19 जुलाई को सेक्टर-9, 22 जुलाई को बल्लभगढ़ और 24 जुलाई को ग्रेटर फरीदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed