फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The grand opening of the Gurjar Festival, a confluence of folk culture and traditions was seen in Surajkund.

Faridabad News: गुर्जर महोत्सव का भव्य आगाज, सूरजकुंड में दिखा लोक-संस्कृति और परंपराओं का संगम

Sat, 13 Dec 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The grand opening of the Gurjar Festival, a confluence of folk culture and traditions was seen in Surajkund.
खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की, 14 दिसंबर तक किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव 2025 का पारंपरिक अंदाज में शुभारंभ हुआ। खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। 12 से 14 दिसंबर तक चलने वाला यह उत्सव गुर्जर समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर, लोक-कलाओं, खान-पान और सामाजिक पहचान को भव्य रूप में पेश करेगा।

शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कलाकारों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सूरजकुंड परिसर में सजे पारंपरिक झोंपड़ों, हस्तशिल्प, लोक-वस्त्रों और गुर्जर संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनी ने आगंतुकों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक-नृत्य के साथ पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गुर्जर महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह गुर्जर मेला हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है। यहां हमारे पूर्वजों के रहन-सहन, खान-पान और सामाजिक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपनी परंपराओं को संरक्षित करें और इस महोत्सव को उत्सव की तरह मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर दिन विशेष कार्यक्रमों के साथ सामुदायिक सम्मान समारोह भी होगा

महोत्सव में लोक-नृत्य, पारंपरिक खेल, गुर्जर खान-पान स्टॉल, पशु प्रदर्शन, पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक संध्या आयोजित होंगी। आयोजन समिति के अनुसार हर दिन विशेष कार्यक्रमों के साथ सामुदायिक सम्मान समारोह भी होगा। सूरजकुंड में सजे गुर्जर महोत्सव का पहला दिन पूरी तरह रंगों, संगीत और परंपरा के नाम रहा जहां आगंतुकों ने विरासत की झलक को करीब से महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed