फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The government should listen to the voice of sanitation workers: Ravindra Faujdar

सरकार सफाई कर्मचारियों की आवाज सुने: रविंद्र फौजदार

Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The government should listen to the voice of sanitation workers: Ravindra Faujdar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और जलभराव को लेकर प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और जलभराव से महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।


फौजदार ने कहा कि वर्षों से काम कर रहे पात्र सफाई कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती भी की जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग सिर्फ रोजगार से नहीं, बल्कि शहर के लाखों लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। फौजदार ने सरकार से सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article