{"_id":"6474df4f5c37ab5a8102e2a6","slug":"the-girl-was-murdered-after-being-raped-in-one-sided-love-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5600-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एकतरफा प्यार में युवती की दुष्कर्म के बाद की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एकतरफा प्यार में युवती की दुष्कर्म के बाद की थी हत्या
Mon, 29 May 2023 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 29 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में दुष्कर्म के बाद की थी युवती हत्या
आरोपी गिरफ्तार, एक साल से कर रहा था परेशान, सदमे में गई युवती मां की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने युवती की हत्या के आरोप में गांव जगतपुर देवी राय, सिवान (बिहार) निवासी आनंद कुमार (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की थी। आनंद निजी कंपनी में नौकरी करता था।
पुलिस ने बताया कि 26 मई की शाम युवती का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत गला दबाने के कारण हुई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बिहार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। करीब एक साल से युवती को इसके बारे में बता रहा था, लेकिन वह हर बार उसे डांट देती थी।
आरोपी ने बताया कि वह उससे शादी करना चाहता था। उसे लगा संबंध बनाने के बाद युवती शादी करने को मजबूर हो जाएगी। वारदात के दिन उसने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि वह पुलिस को इसके बारे में बताएगी। आरोपी ने डर के कारण युवती का गला घोंटा बाद में तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
-- -
युवती की मौत के सदमे में मां की जान गई
युवती की मौत के अगले दिन उसकी मां की भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मां बेटी की मौत सहन नहीं कर सकी। मृतका का पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। पीड़िता मां और बहन के साथ आदर्श नगर में किराए पर रहती थी। युवती की मौत के बाद बुधवार रात उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। इलाज के दौरान में उसकी मौत हो गई थी। भाई के बिहार से आने के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था।