फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The girl said in the court, 'Apart from me, the childhood of three more is in danger'

Faridabad News: अदालत में बोली बच्ची ‘मेरे अलावा तीन और का बचपन खतरे में’

Fri, 08 Dec 2023 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The girl said in the court, 'Apart from me, the childhood of three more is in danger'
- बिल्डर के घर में बंधक मिली बच्ची के गांव के घर पर लटका है ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 17 स्थित एक बिल्डर के घर से रेस्क्यू की गई 14 साल की मासूम ने अदालत में न्यायाधीश के सामने दिए बयान में एक नया खुलासा किया है। बच्ची ने कहा बंगाल के गांव से उसे अकेले नहीं लाया गया था। उसके अलावा तीन और बच्चियां हैं, जिन्हें गांव से दिल्ली लाया गया और उसके बाद घरों में काम करने के लिए भेज दिया गया। एक एनजीओ की टीम बच्ची के गांव में भी गई लेकिन वहां बच्ची के घर पर ताला लगा हुआ है।
सेक्टर 17 से बुधवार देर शाम रेस्क्यू की गई मासूम के पश्चिम बंगाल के जिला मिदनापुर स्थित गांव कोन्ट्री में जिला बाल सरंक्षण इकाई व नव सृष्टि संस्था की टीम पहुंच गई है। गांव में बने बच्ची के घर पर ताला लगा हुआ है। टीम गांव के सरपंच और पड़ोसियों से बच्ची के माता पिता के बारे में पता लगा रहे हैं। बच्ची ने बच्ची ने अदालत में दिए बयान में कहा कि उसके अलावा चार और लड़कियों को एक अंकल हमारे गांव से दिल्ली लेकर आए थे। दो दिन तक उन्हें दिल्ली में ही रखा गया। उसके बाद अंकल ने उसे एक आंटी को सौंप दिया। वही, आंटी उसे सेक्टर 17 स्थित घर पर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

बंगाली भाषा ही जानने से हो रही दिक्कत, चाइल्ड लाइन सदस्य बच्ची से ले रहे जानकारी
चाइल्ड लाइन सदस्य प्रदीप कुमार व मुक्ति फाउंडेशन से चंदा ने बताया बच्ची ज्यादातर बंगाली में ही बात करती है। इस कारण उसकी बातों को समझने में भी परेशानी आ रही है। चंदा बच्ची के साथ लगातार मेलजोल बढ़ा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारी ली जा सके। फिलहाल उसे शेल्टर होम में रखा गया है। सेक्टर 17 थाना पुलिस की टीम प्लेसमेंट एजेंसी का पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बुधवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नव सृष्टि संस्था और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने सेक्टर 17 के एक बिल्डर के घर से 14 साल की नाबालिग को घरेलू काम करते हुए रेसक्यू किया। आरोपी मकान मालिक अनिल कुमार के बच्चे अमेरिका की बड़ी कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोपी की पत्नी ने बच्ची का मोबाइल फोन तक छीनकर अपने पास रख लिया था। मासूम ने काउंसिलिंग के दौरान बताया करीब सात महीने पहले वह गांव से दिल्ली आ गई थी। उससे घर का सारा काम करवाया जाता और जमीन पर सुलाया जाता था। वह अपने माता-पिता से फोन पर बात करती थी। इससे नाराज मकान मालिक अनिल की पत्नी ने दिवाली से पहले उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed