फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The general budget will be dedicated to the well-being of every citizen: Chief Minister

आम बजट हर नागरिक की खुशहाली को समर्पित होगा : मुख्यमंत्री

Sat, 10 Jan 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The general budget will be dedicated to the well-being of every citizen: Chief Minister
सीएम ने बजट पूर्व परामर्श बैठक में उद्योग एवं विनिर्माण क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश का आगामी आम बजट हर नागरिक की खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण को समर्पित होगा। सरकार बजट निर्माण की प्रक्रिया में सभी हित धारकों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है, ताकि यह बजट बंद कमरों में नहीं बल्कि जन-संवाद से निकला जनहितकारी बजट बने।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को सूरजकुंड, फरीदाबाद में बजट पूर्व परामर्श बैठकों के तहत उद्योग एवं विनिर्माण क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि फरीदाबाद की धरती का औद्योगिक विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उद्योगों का तेज़ी से विस्तार हो रहा है और लगातार बड़ी औद्योगिक इकाइयां प्रदेश में निवेश कर रही हैं। सरकार बेहतर औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार करने के लिए नई नीतियां बना रही है और औद्योगिक विकास के लिए बजट में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठकों से मिले 71 सुझावों को सीधे बजट का हिस्सा बनाया गया था। उद्योग एवं श्रम विभाग के लिए वर्ष 2025-26 में लगभग 1,951 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, जिसमें से बड़ी राशि पहले ही खर्च की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण, भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल बनाना, इन्क्यूबेशन सेंटर, टेक्सटाइल नीति का विस्तार, जीरो वेस्ट और जीरो वॉटर वेस्टेज जैसे निर्णयों से उद्योगों को नई दिशा मिली है। उन्होंने हितधारकों से एआई चैटबॉट के माध्यम से सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार और उद्योग मिलकर ही विकसित हरियाणा का सपना साकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed