{"_id":"69adc520a6e94148db0a9e07","slug":"the-future-of-robotic-surgery-is-being-discussed-at-robofest-2026-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64513-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर रोबोफेस्ट-2026 में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर रोबोफेस्ट-2026 में मंथन
विज्ञापन
देश-विदेश के कई चिकित्सक वर्चुअल माध्यम से जुड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही रोबोटिक तकनीक और उसके भविष्य को लेकर फरीदाबाद में रोबोफेस्ट-2026 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के अग्रणी सर्जनों, नवप्रवर्तकों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लेकर रोबोटिक सर्जरी, सर्जिकल शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयामों पर चर्चा की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूके, अमेरिका, इराक, केन्या, सऊदी अरब और मंगोलिया सहित कई देशों में भी किया गया।
इस सम्मेलन का आयोजन मैरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स और एसएस इनोवेशन्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर से प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन को एचएमसी की ओर से क्रेडिट स्कोर भी प्रदान किया गया।
सम्मेलन में विशेषज्ञों ने रोबोटिक सर्जरी के अनुभव साझा किए। डॉ. विक्रांत शर्मा ने एसएसआई मंत्रा प्लेटफॉर्म पर रोबोटिक मिनी गैस्ट्रिक बाईपास का प्रदर्शन किया और बताया कि इस तकनीक से मरीज की रिकवरी तेज होती है। वहीं डॉ. सचिन मित्तल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से जटिलताओं में कमी आती है और अस्पताल में रहने की अवधि कम हो जाती है।
विज्ञापन
एसएस इनोवेशन्स के संस्थापक डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने टेली-सर्जरी के सफल प्रयोगों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 150 से अधिक टेली-सर्जरी की जा चुकी हैं। वहीं मैरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. रितेश मोंघा ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रही है और इससे मरीजों को तेज रिकवरी का लाभ मिल रहा है।