फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The fraud money was transferred to the account of a car showroom employee in Banaras

Faridabad News: बनारस के कार शोरूम कर्मचारी के खाते में गए थे ठगी के रुपये

Fri, 06 Jun 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The fraud money was transferred to the account of a car showroom employee in Banaras
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम कर रही पूछताछ


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बनारस के कार शोरूम कर्मचारी सौम्य के बैंक खाते में ठगी के 59,989 रुपये पहुंचे थे। आरोपी बीए की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रहा है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।


कंट्री डिलाइट कंपनी का कर्मचारी बनकर 1,58,908 रुपये की ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-28 निवासी सुनील ने दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कंपनी से घी ऑर्डर करना था। इसके लिए कंट्री डिलाइट कंपनी के घी की कीमत में वृद्धि के बारे में जानकारी के लिए ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर ढूंढने लगे। इसी दौरान मिले नंबर पर संपर्क किया तो बात नहीं हो सकी। बाद में दूसरे नंबर से कॉल आई और आरोपी ने लिंक भेजा। फिर कुछ डिटेल ली और शिकायतकर्ता के खाते से 98,919 रुपये और 59,989 रुपये की दो ट्रांजेक्शन कर ली। मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed