{"_id":"69a1db97538eb1ec7e07c3f1","slug":"the-foundation-stone-was-laid-by-the-union-minister-a-year-ago-but-the-construction-work-is-still-incomplete-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63933-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक साल पहले केंद्रीय मंत्री ने किया था शिलान्यास, निर्माण कार्य आज भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक साल पहले केंद्रीय मंत्री ने किया था शिलान्यास, निर्माण कार्य आज भी अधूरा
विज्ञापन
मोहना-बागपुर मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य अब तक नहीं हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना से बागपुर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी खस्ता हालत के कारण राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। सड़क पर तारकोल न होने और अधूरे निर्माण कार्य के चलते यहां हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवारों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण जहां लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं, वहीं सांस संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल के चलते अक्सर छोटे-बड़े हादसे भी हो रहे हैं।
गौरतलब है कि इस सड़क का शिलान्यास करीब एक वर्ष पहले केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया था। उस दौरान उन्होंने तीन माह में सड़क निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी सड़क पर तारकोल डालने का कार्य अधूरा पड़ा है। बागपुर निवासी अमित का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना बीमारियों को दावत देने जैसा है। लगातार उड़ती धूल से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और वाहन भी खराब हो रहे हैं।
वहीं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि यमुना पर बने पुल के ज्वाइंट साफ किए जा रहे हैं और जल्द ही सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।