Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The food served to 65,000 children will change every week.

Faridabad News: 65 हजार बच्चों की थाली में हर सप्ताह बदलेगा भोजन

Tue, 03 Nov 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The food served to 65,000 children will change every week.
पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को होगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 65 हजार से अधिक बच्चों को नवंबर से हर सप्ताह अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत नया मेन्यू जारी किया है। इसमें पारंपरिक भोजन के साथ दलिया, राजमा-चावल, खिचड़ी, काला चना और मिलेट से बने व्यंजन शामिल किए गए हैं।
यह योजना पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाएगी। नए मेन्यू में सप्ताह के हिसाब से अलग-अलग व्यंजन तैयार किए जाएंगे। पहले सप्ताह में सब्जी पुलाव, काला चना, बथुआ चना दाल, राजमा-चावल और कढ़ी-पकौड़ा दिया जाएगा। दूसरे सप्ताह में मीठा दलिया, सफेद चना, चना दाल खिचड़ी और मिर्ची परांठा शामिल हैं। तीसरे सप्ताह में मूंग-मसूर की दाल, मौसमी सब्जी, मीठे मूंगफली चावल और गेहूं-रागी का चूरमा परोसा जाएगा। चौथे सप्ताह में भी विभिन्न व्यंजनों के साथ मिलेट परांठा मिलेगा।
विज्ञापन

योजना की जिला समन्वयक नीलिमा ने बताया कि नए मेन्यू में विभिन्न अनाज, दाल और सब्जियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को संतुलित भोजन उपलब्ध कराना और उनके पोषण का ध्यान रखना है। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन प्रति विद्यार्थी 6.78 रुपये की सामग्री लागत निर्धारित है। उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए यह लागत 10.17 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed