{"_id":"68e564715388c358730b5034","slug":"the-food-safety-department-team-collected-samples-from-the-shops-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118372-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से लिए सैंपल
विज्ञापन
मिलावट पाई जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। त्यौहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम शहर के विभिन्न मिठाई व डेयरी उत्पाद विक्रेताओं पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कई दुकानों से मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों के सैंपल लिए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने हसनपुर चौक पर यूपी से आए पनीर के सैंपल, बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम से मिल्क केक और खोवा तथा सैनी स्वीट्स व पुन्हाना मोड़ स्थित अन्य दुकानों से सैंपल लिए। डॉ. वर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता मानकों पर खरे न उतरने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिससे मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जिले के सभी मिष्ठान, पनीर व खोया विक्रेताओं से अपील की कि वे केवल गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही प्रयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।