फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The first merit list of admission will be released today

आज जारी होगी दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट

Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
The first merit list of admission will be released today
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी होगी। कॉलेजों में आवेदन और दस्तावेज सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से शैक्षणिक स्तर पर प्राप्तांक व आरक्षण के अनुसार लिस्ट का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को फीस जमा कर दाखिला लेने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। आवेदन की तरह फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। दाखिले की आवेदन प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू हुई थी। पहले अंतिम तारीख 21 सितंबर तय की गई थी, इसे बाद में बढ़ाकर 24 सितंबर कर दिया गया था। इससे पहले मेरिट लिस्ट 26 सितंबर को जारी की जानी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर एक अक्तूबर कर दिया गया। दाखिले के लिए जिले के सभी 10 कॉलेजों में 25 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। पहली मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी होगी। लिस्ट में शामिल छात्रों को 1 से 5 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। जिसके बाद ही दाखिला पूरा होगा। 8 अक्तूबर को दूसरी लिस्ट जारी होगी। इसके लिए 12 अक्तूबर तक दाखिला होगा। 13 अक्तूबर से ओपन काउंसलिंग के लिए पोर्टल खुलेगा।
विज्ञापन

वर्जन-
कॉलेजों में आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मेरिट के अनुसार दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थी तय समय से ऑनलाइन फीस का भुगतान कर देंगे, इसके बाद ही दाखिला तय माना जाएगा। - ओपी रावत, प्राचार्य, राजकीय नेहरू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शेड्यूल
7 सितंबर से आवेदन शुरू
24 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया
25 से 30 तक दस्तावेजों की जांच
1 अक्तूबर को जारी होगी पहली
1 से 5 अक्तूबर तक फीस का भुगतान
8 अक्तूबर को जारी होगी दूसरी सूची
12 अक्तूबर तक फीस भुगतान
13 अक्तूबर से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग
13 अक्तूबर से शुरू होगा सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed