फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The first meeting of the Municipal Corporation House will be held today; important discussions will be held on 101 agendas.

Faridabad News: नगर निगम सदन की पहली बैठक आज, 101 एजेंडों पर होगी अहम चर्चा

Mon, 19 Jan 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The first meeting of the Municipal Corporation House will be held today; important discussions will be held on 101 agendas.
प्रॉपर्टी आईडी, पानी और सीवर व्यवस्था को लेकर गरमा सकता है सदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
नगर निगम फरीदाबाद की नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक सोमवार को निगम मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक को शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कुल 101 एजेंडों पर चर्चा प्रस्तावित है। शुरुआती 12 एजेंडे सरकारी औपचारिकताओं से जुड़े होंगे, जबकि शेष मदों में शहर की बुनियादी और जनहित से संबंधित समस्याओं को रखा जाएगा।

बैठक को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। गुटबाजी के चलते सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है। मेयर प्रवीण जोशी और नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बैठक की रूपरेखा तैयार कर ली है, लेकिन पार्षदों के तेवर निगम प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


सदन में सबसे बड़ा मुद्दा प्रॉपर्टी आईडी में लागू सबडिवीजन नियम को लेकर उठ सकता है। पार्षदों का कहना है कि इस नियम से छोटे प्लॉट धारकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते दो महीनों में केवल एक प्रॉपर्टी आईडी बन पाना निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वार्ड-16 के पार्षद मनोज नासवा ने इसे निगम एक्ट के खिलाफ बताते हुए नियम को समाप्त करने की मांग उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में लगातार सामने आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या और सर्दियों के मौसम में भी पेयजल संकट जैसे मुद्दे सदन में प्रमुखता से उठेंगे। पार्षदों का आरोप है कि इन समस्याओं के समाधान में देरी से आम जनता को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


नगर निगम सदन के गठन के बाद अब तक केवल फाइनेंस कमेटी का गठन हो सका है, जबकि अन्य स्थायी कमेटियों के न बनने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्षदों की मांग है कि जल्द से जल्द सभी कमेटियों का गठन कर शहर के विकास को गति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed