फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The first installment of Lado Laxmi Yojana will be available on November 1.

Faridabad News: 1 नवंबर को मिलेगी लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त

Fri, 24 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The first installment of Lado Laxmi Yojana will be available on November 1.
डीसी विक्रम सिंह ने लाडो लक्ष्मी योजना की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिन पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण 25 अक्तूबर तक लाडो लक्ष्मी योजना एप पर पूर्ण हो जाएगा उन्हें 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर पहली किस्त मेलेगी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाभार्थियों को योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय स्थित सभा कक्ष में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी, सभी वार्ड पार्षद, एमसीएफ अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सरपंचों, ग्राम सचिवों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक के दौरान अधिकारियों ने योजना की वर्तमान स्थिति, लाभार्थियों की संख्या और आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी उपायुक्त को प्रदान की। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रह सके। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से नि:शुल्क डिजिटल आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed