{"_id":"69b2fcac476f21028c02d92d","slug":"the-firefighters-strike-took-place-on-april-8-and-9-at-the-martyrs-meeting-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64846-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फायरफाइटरों को शहीद का दर्जा न मिलने पर 8 व 9 अप्रैल को हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फायरफाइटरों को शहीद का दर्जा न मिलने पर 8 व 9 अप्रैल को हड़ताल
विज्ञापन
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने की भाग लेने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने 8-9 अप्रैल को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एनएच-1 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर कर्मचारियों की सभाएं आयोजित कर हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। इसी कड़ी में फायर विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र और महासचिव गुलशन भारद्वाज के नेतृत्व में एक जत्था फरीदाबाद पहुंचा। उनके साथ यूनियन नेता जयप्रकाश, अरुण, समयराम, रामपाल, रिंकू और संतोष भी मौजूद रहे। यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार फायर कर्मचारियों को न्याय देने में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-24 स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आगजनी और विस्फोट की घटना में शहीद हुए फायरकर्मी भविष्य चंद और रणवीर को अब तक शहीद का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के आश्रितों को नौकरी देने की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने इसे फायर कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने का निर्णय लिया जा सकता है। बैठक को अजय शास्त्री, नंद ढाकोलिया, राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, मेघ श्याम शर्मा, हरिदत्त शर्मा और विनय सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।