फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The fire in Graf's multi-storey buildings will be brought under control immediately.

Faridabad News: ग्रेफ की बहुमंजिला इमारतों में आग पर तुरंत पाया जाएगा काबू

Wed, 11 Oct 2023 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The fire in Graf's multi-storey buildings will be brought under control immediately.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की बहुमंजिला इमारतों में लगी आग पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने टेंडर जारी कर दिए है। सेक्टर-76 में एक एकड़ जमीन पर बनने वाले फायर स्टेशन के निर्माण पर 5.92 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें एक साथ 50 से अधिक दमकल गाड़ी खड़ी की जगह होगी।

जिले में अग्निशमन संसाधन करीब पचास फीसदी से कम हैं। नियम के मुताबिक 50 हजार आबादी पर एक दमकल गाड़ी चाहिए। ऐसे में फरीदाबाद में 22 लाख की आबादी के लिए कम से कम 46 दमकल की गाड़ियां होनी चाहिए। जिले में छह अग्निशमन केंद्रों में 26 दमकल की गाड़ियां ही हैं। ऊंची बिल्डिंगों के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाली एक भी गाड़ी नहीं हैं। वहीं, ग्रेटर फरीदाबाद में करीब 40 सोसाइटियां हैं। इनमें दो लाख से अधिक लोग निवास करते हैं। अग्निशमन विभाग के पास बहुमंजिला इमारतों की आधी ऊंचाई तक पानी पहुंचाने की भी क्षमता नहीं है। अग्निशमन विभाग के पास केवल 12 मीटर (35 फुट) ऊंचाई तक पानी फेंकने की क्षमता वाली मशीनें हैं। शहर में बहुमंजिला इमारतों की संख्या तकरीबन 125 है। इनमें से अधिकतर की ऊंचाई 45 से 50 मीटर तक है। शहर में सबसे ऊंची इमारत आईटी पार्क है, जिसकी ऊंचाई 58 मीटर है। आपात स्थिति में यह मशीनें इमारतों की आधी ऊंचाई तक भी पानी नहीं फेंक पाएंगी।
विज्ञापन

बहुमंजिला इमारतों में कारगर नहीं आंतरिक उपाय
बिल्डर की तरफ से निर्माण कार्य के दौरान सभी बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के आंतरिक उपाय किए जाते हैं, लेकिन इनकी एक सीमा है। हल्की आग पर यह काबू पा सकते हैं। बड़ी आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की जरूरत होगी। आग लगने पर सोसाइटियां में आंतरिक उपाय काम नहीं आते। इमारतों में आग बुझाने के उपायों के तहत पानी का एक टैंक बनाया जाता है, जिसमें निश्चित मात्रा में पानी जमा रहता है। आग के दौरान टैंक का पानी समाप्त हो जाए तो खड़े होकर तबाही देखने के अलावा कोई चारा नहीं होगा। इसे देखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-78 में आधुनिक फायर स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू की है। इसका निर्माण डेढ़ साल में पूरा किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 लाख लीटर क्षमता का पानी का टैंक तैयार किया जाएगा
नहरपार इलाके में बसाए जा रहे नए शहर ग्रेटर फरीदाबाद के लिए आग से निपटने को यह एक नया फायर स्टेशन होगा। इसमें हाईराइज इमारतों तक पहुंचने वाली हाइड्रोलिक प्लेटफार्म सिस्टम वाली दमकल गाड़ियों समेत पांच गाड़ी के लिए पार्किंग स्थल तैयार किया जाएगा। यहां 30 लाख लीटर क्षमता का पानी का टैंक तैयार किया जाएगा। इसमें निर्माता कंपनी को सभी सिविल कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भवन, पाइपलाइन कार्य, बिजली फिटिंग कार्य और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे सभी आवश्यक कार्य पूरे करने होंगे। यह अग्निशमन केंद्र शहर के अन्य केंद्रों के मुकाबले आधुनिकतम तकनीक से लैस होगा।
थर्मल विजन कैमरे वाले चश्मे से लैस होंगे कर्मचारी
अग्निशमन केंद्र के कर्मियों के पास थर्मल विजन कैमरे वाले आधुनिक चश्मे होंगे। इनकी मदद से अग्निशमनकर्मी आग की लपटों और धुएं के पार भी देख सकेंगे। इस अग्निशमन केंद्र में ड्रोन और रोबोट जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसमें जरूरत के मुताबिक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म सिस्टम वाली गाड़ियां भी शामिल होंगी, जो ऊंची बिल्डिंगों में लगी आग से निपटने के लिए माकूल रहेगी।

वर्जन
सेक्टर-76 में आधुनिक फायर स्टेशन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जो 16 अक्तूबर को खुलेगा। इसका निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। - मनोज सैनी, कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed