{"_id":"6897a07f88731d4fea0434e7","slug":"the-fifth-merit-list-will-be-released-tomorrow-in-iti-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48853-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में पांचवीं मेरिट सूची कल होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में पांचवीं मेरिट सूची कल होगी जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया के तहत पांचवीं मेरिट सूची कल जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं की, उनका प्रवेश रद्द माना जाएगा और उनकी सीटें अगले चरण के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।
प्रवेश विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांचवीं मेरिट सूची के बाद भी यदि किसी संस्थान में सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस काउंसलिंग में पात्र अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध सीटों में से अपनी पसंद के अनुसार ट्रेड और संस्थान का चयन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे विभाग की वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर लगातार नजर रखें ताकि किसी भी चरण की जानकारी से वंचित न रहें।
वर्जन-- -
सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराएं। - भगत सिहं, प्राचार्य, आईटीआई एनआईटी- 5

वर्जन