फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The fiancee's lover had attacked him fatally, the young man died during treatment

Faridabad News: मंगेतर के प्रेमी ने किया था जानलेवा हमला, युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The fiancee's lover had attacked him fatally, the young man died during treatment
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, गाड़ी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मंगेतर के प्रेमी के जानलेवा हमला करने से गंभीर रूप से घायल युवक गांव सोतई निवासी गौरव की इलाज के दौरान शनिवार देर रात 2 बजे मौत हो गई। दो दिन पहले उस पर लोहे की रॉड व बेस बॉल के डंडों से जानलेवा हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी है।
वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान तिगांव निवासी सौरव और बागपत के गांव घिटोरा निवासी सोनू के तौर पर हुई। सोनू भी अब तिगांव में रहता है। आईएमटी गोल चक्कर के पास से पुलिस ने इन्हें काबू कर वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि जिस लड़की से गौरव की शादी होनी थी। उस लड़की के साथ आरोपी सौरव का पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरव उस युवती से शादी करना चाहता था। परंतु उसके घर वालों ने उसका रिश्ता गौरव के साथ तय कर दिया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने पहले गौरव को शादी करने से मना किया था, लेकिन जब उसका रिश्ता पक्का हो गया। तो उससे यह बात सहन नहीं हुई और 17 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव सोतई के मोड पर गौरव की गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर रुकवाया और गौरव को पीटा। पुलिस टीम अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गांव सोतई के लोगों का कहना है कि आरोपी सौरव को उसके परिवार वालों ने घर से बेदखल किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अप्रैल को होनी थी शादी
गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गौरव बीपीटीपी एरिया में स्थित एक निजी स्कूल में टीचर था। गौरव का रिश्ता बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी की रहने वाली युवती नेहा से तय हुआ था। नेहा का परिवार मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। 15 अप्रैल को ही दोनों की सगाई हुई थी। 19 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा था। 17 अप्रैल को उनका बेटा गौरव अपनी कार से बल्लभगढ़ सामान लेने गया था। इसी दौरान गौरव को रुकवाकर जानलेवा हमला कर दिया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed