फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The festival began with Aarti and offerings to Goddess Durga.

Faridabad News: आरती और मां दुर्गा के भोग के साथ शुरू हुआ उत्सव

Mon, 29 Sep 2025 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
The festival began with Aarti and offerings to Goddess Durga.
श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद, कई जगहों पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दुर्गा पूजा की शुरुआत सप्तमी यानी सोमवार से हो गई है। जिले के करीब 50 से अधिक पंडालों पर सप्तमी की पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह आठ बजे पूजा व आरती की गई। इसके बाद मां दुर्गा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कई जगहों पर देर शाम पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर महिलाओं ने भाग लिया। दुर्गा महोत्सव में बंगाली रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की गई।

फरीदाबाद दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से महासचिव श्यामल दत्ता (बापी) ने बताया कि देर शाम रविवार को षष्ठी पूजा की गई। उसके बाद बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भी भाग लिया। वहीं, सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर महासचिव एके पंडित ने बताया कि मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट से खास तौर पर सजाया गया है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को त्योहारी माहौल का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed