फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The female principal was beaten up for asking the reason for her absence in the college

फरीदाबाद: कॉलेज में गैरहाजिर होने का कारण पूछने पर महिला प्राचार्य को पीटा

Tue, 14 Feb 2023 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
The female principal was beaten up for asking the reason for her absence in the college
दोनों हाथ मरोड़ने के बाद दीवार कूदकर भागा बीएससी का छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित लिंग्याज इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस में लगातार गैर हाजिर हो रहे एक छात्र से छुट्टी पर रहने का कारण पूछने पर बीएससी के छात्र ने महिला प्राचार्य के साथ हाथापाई कर दी। इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती, आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर दीवार कूदकर फरार हो गया। थाना भुपानी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से तमिलनाडु निवासी पदमावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-88 आरपीएस सवाना सोसाइटी में रह रही हैं। वह गांव कांवरा लिंग्याज इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस नर्सिंग में प्राचार्य हैं। कॉलेज में गांव छांयसा निवासी पंकज बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। वह एक से 12 फरवरी तक कॉलेज में नहीं आया था। 13 फरवरी को कॉलेज आने पर प्राचार्य ने पंकज से लगातार गैरहाजिर रहने का कारण पूछा। आरोप है कि इस बात पर पंकज नाराज हो गया और प्राचार्य को गाली गलौज देना शुरू कर दिया। छात्र की हरकत पर प्राचार्य हैरान हो गईं और उसे डांटना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने महिला प्राचार्य के साथ हाथापाई कर दी। आरोपी ने उनके दोनों हाथ मरोड़ कर तोड़ने की कोशिश करते हुए धक्का दे दिया। महिला ने आरोपी को कॉलेज के छात्र व सुरक्षाकर्मी से पकड़वाना चाहा। इससे पहले वह किसी को आवाज देकर मदद के लिए बुलातीं, आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दीवार कूदकर फरार हो गया। कॉलेज प्रबंधन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, उनके हाथों में काफी खिंचाव है। प्राचार्य ने मामले की शिकायत थाने में दी। थाना भुपानी प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

------------
शिक्षण संस्थानों में पहले भी होते रहे हैं विवाद
शहर के शिक्षण संस्थानों में पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। करीब छह माह पहले नेहरू कॉलेज में दो प्रोफेसरों के बीच का विवाद काफी चर्चा का विषय रहा था। बात मारपीट तक पहुंच गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी लेकिन बाद में आपसी समझौता हो गया। पिछले साल ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डीपीएस स्कूल में अध्यापिका की प्रताड़ना से परेशान होकर एक छात्र ने घर से छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी। मामले में महिला अध्यापिका सहित चार छात्रों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। जून 2020 में कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा निकिता तोमर की कॉलेज के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाल ही में स्कूल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण पांच युवकों ने ग्यारहवीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बल्लभगढ़ में एक निजी स्कूल में छात्रा तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर गिर गई थी। आरोप था कि स्कूल टीचर के डर से उसका पैर फिसल गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed