फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The father mixed poison in a cold drink and drank it himself along with his son and daughter, all three died

Faridabad News: पिता ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर बेटा-बेटी संग खुद भी पीया, तीनों की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The father mixed poison in a cold drink and drank it himself along with his son and daughter, all three died
पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में हुई वारदात, पत्नी खुशी को तीन महीने पहले पीटकर घर से भगा दिया था
विज्ञापन

पत्नी खुशी के बयान पर पल्ला थाना में मोहम्मद निजाम पर हत्या की एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेटा-बेटी को पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। पड़ोसियों ने तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां 11 साल की साइमा को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान 12 साल के दिलशाद और उसके पिता मोहम्मद निजाम की भी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीन महीने से अलग रह रही पत्नी खुशी के बयान पर पल्ला थाने में मोहम्मद निजाम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

रोशन नगर में रहने वाला मोहम्मद निजाम बिहार समस्तीपुर का मूल निवासी था। वो यहां पत्नी खुशी, बेटे दिलशाद व बेटी साइमा के साथ रहकर दिल्ली में ऑटो चलाता था। निजाम के शराब पीने के चलते अक्सर दंपती में झगड़ा होता था। तीन महीने पहले हुए झगड़े के दौरान निजाम ने पत्नी खुशी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद खुशी लकड़पुर इलाके में अपनी बहन के पास रहकर एक कंपनी में नौकरी करने लगी। दोनों बच्चों के साथ निजाम अकेला रह रहा था। दोनों बच्चे पास के इलाके में ही एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे।
विज्ञापन


शनिवार रात लगभग आठ बजे निजाम ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर दोनों बच्चों को पिलाया फिर उसने खुद भी ये कोल्ड ड्रिंक पी ली। रात लगभग साढ़े आठ बजे तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों को इसका पता चला। पड़ोसियों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने साइमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं निजाम व दिलशाद का इलाज शुरू किया गया। अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गई तो पल्ला थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निजाम की पत्नी खुशी व अन्य परिवार वालों को सूचना दी गई तो वे भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान निजाम व दिलशाद की भी रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने निजाम के रोशन नगर स्थित घर जाकर भी चेक किया लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पत्नी भी नहीं बता पा रही कि आखिर निजाम ने ये कदम क्यों उठाया। पुलिस भी जांच कर ये पता लगा रही है कि आखिरकार निजाम ने ऐसा क्यों किया। खुशी ने आरोप लगाया कि पति मोहम्मद निजाम ने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। खुशी के बयान पर पल्ला थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed