फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The father-in-law was murdered together with the lover, by arresting the accused woman, the police disclosed the Bharat Singh murder case

प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया भरत सिंह हत्याकांड का खुलासा

Thu, 27 Jan 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The father-in-law was murdered together with the lover, by arresting the accused woman, the police disclosed the Bharat Singh murder case
The father-in-law was murdered together with the lover, by arresting the accused woman, the police disclosed the Bharat Singh murder case
फरीदाबाद। संपत्ति हथियाने के लिए पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एक दिन रिमांड पर लेने के बाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने वारदात का खुलासा किया। वहीं, उसके प्रेमी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी भरत सिंह की 20 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे का कारण संपत्ति विवाद था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस के मुताबिक भरत सिंह का बड़ा बेटा विनोद है और छोटा बेटा सूरज था। सूरज की पिछले साल ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही है। जिसके बाद विनोद की पत्नी गीता पूरी संपत्ति अपने नाम करवाने के लिए ससुर पर दबाव बना रही थी। मना करने पर उनको जान से मारने की योजना बनाई गई। इसमें उसने अपने प्रेमी गुरुग्राम निवासी दिलीप उर्फ सैंडी उर्फ कालिया को भी शामिल कर लिया। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वारदात में प्रयोग किया गया कट्टा उसके साथी के पास है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

4000 में खरीदा था कट्टा
पूछताछ में सामने आया कि गीता ने कट्टा लाने के लिए दिलीप को 4000 रुपये दिए थे। दिलीप ने दो कारतूस, देसी कट्टा और नींद की गोलियां लाकर गीता को दी थी। वारदात की रात गीता ने अपने सास-ससुर के खाने में नींद की गोलियां दी थी। गोलियों का असर होने के बाद जब दोनों सो गए तो उसने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया। इसके बाद दिलीप ने भरत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से भाग गए और बदरपुर बॉर्डर एरिया में किराए के कमरे में रहने लगे। हत्याकांड में शामिल दिलीप सात साल पहले गीता के संपर्क में आया था। उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह जेल में भी सजा काट चुका है। गीता ने ही उसकी जमानत करवाई थी। तभी से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed