फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The fate of the city did not change even after the Chief Minister's photo.

Faridabad News: मुख्यमंत्री की तस्वीर के बाद भी नहीं बदली शहर की तकदीर

Mon, 06 Oct 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The fate of the city did not change even after the Chief Minister's photo.
16 दिनों तक चलाया गया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, फिर लगे जगह -जगह कूड़े के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। 16 दिनों तक चले इस महाअभियान के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं आया। जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री सफाई करते हुए तस्वीर खिंचवाकर लौट गए, लेकिन सफाई की तस्वीर में कोई बदलाव नहीं आया।

नीलम बाटा रोड शहर का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनकी तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। यही नहीं शहर में कई जगह साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई अभियान के बाद कर्मचारी सफाई करने नहीं आए। इस मार्ग से गुजरने पर अक्सर कचरा नजर आता है। कचरे से बदबू आती रहती है, जो इस बात की सबूत है कि सफाई कर्मचारी लापरवाही दिखा रहे हैं।
विज्ञापन



राहुल कॉलोनी मोड पर लगा कूड़े का ढेर

शहर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया, लेकिन राहुल कॉलोनी मोड पर लगा कूड़े का ढेर प्रशासन को नजर नहीं आया। अपशिष्ट में कीड़े पड़ने से दुर्गंध आती रहती है। गंदगी की वजह से आस-पास के क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। कचरे के ढेर के समीप ही भगवान महावीर अस्पताल भी है, जिसमें मौजूद मरीजों को भी इससे खतरा है। इसके बावजूद न तो प्रशासन और न ही अस्पताल प्रबंधन इस ओर ध्यान दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी हफ्ते दो हफ्ते बाद कचरा उठाने आते हैं। रेहड़ी पटरी वालों ने कहा कि नाली और कचरे के बदबू की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, उसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन चालक फेंक जाते हैं कूड़ा


सेक्टर 22-23 मार्ग के हार्डवेयर चौक पर अक्सर कूड़ा नजर आता है। इसके पास की पुलिस चौकी भी है, लेकिन लोग इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं करते हैं। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक यहां कचरा फेंक जाते हैं। उनके द्वारा कई बार मना भी किया गया है, लेकिन उनकी इस आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शहर में जगह-जगह गंदगी का ये आलम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और स्वच्छता अभियान के दावे को खोखला साबित कर रहा है। हालांकि एफएमडी, नगर निगम, एचएसवीपी और अन्य संबंधित अधिकारियों का कहना कि सफाई का काम जारी है। जल्द ही सभी जगह से कूड़ा हटा दिया जाएगा।

बातचीत-

राहुल कॉलोनी के मोड पर पड़े कचरे को कई दिनों तक उठाया नहीं जाता है। यह कचरा क्षेत्र को बदसूरत भी बना रहा है। - मुस्कान, राहुल कॉलोनी


सड़क पर इसी तरह कचरा पड़ा रहता है। प्रशासन साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देता है। -लक्ष्मण, निवासी बाटा रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed